google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स और सिंगल यूज़ प्लास्टिक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक नियंत्रण और बायो-मेडिकल कचरे के निस्तारण पर चर्चा की गई।


बैठक में जिला पदाधिकारी ने अवैध संचालन और बायो-मेडिकल वेस्ट के गलत निष्पादन के मामलों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। चूड़ीपट्टी क्षेत्र में पूर्व में अवैध संचालित 14 पैथोलॉजी एवं नर्सिंग होम को सील कर अर्थदंड लगाया गया है। उन्होंने जिले के सभी निजी अस्पतालों में बायो-मेडिकल कचरे के उचित निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


नगर परिषद ने बताया कि 15 जनवरी तक शहर में सभी पुराने डस्टबिन बदलकर नए डस्टबिन लगाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी ने सड़कों पर बालू, गिट्टी या निर्माण सामग्री रखने पर अर्थदंड लगाने और आगामी सरस्वती पूजा के विसर्जन को नियमानुसार संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।


बैठक में जंगली हाथियों से फसल क्षति के मामलों की समीक्षा भी की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)