google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

720 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वही उत्पाद विभाग के द्वारा करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार सिंह अपने टीम के साथ ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन को रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान पिकअप वाहन लदे 720 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर सुजीत बरोई को गिरफ्तार किया.साथ ही पिकअप वाहन को जप्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)