google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर्षोल्लास के साथ नबीनगर में मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 जनवरी 2025 नबीनगर में 76वां गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी और निजी संस्थाओं सहित विभिन्न विद्यालयों में पूरे धूमधाम से आन बान और शान से तिरंगा को लहराया गया। मुख्य समारोह अनुग्रह नारायण स्टेडियम में हुआ जहां कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को लहराया ।वहीं नबीनगर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को लहराया जबकि नवीनगर थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे द्वारा झंडोत्तोलन किया गया ।रेफरल अस्पताल नबीनगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने झंडोत्तोलन किया, बीआरसी में बीईओ राजनारायण राय ने राष्ट्रीय झंडा फहराया जबकि प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यवाहक प्रमुख सह उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने किया ।इधर अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में प्राचार्य दिनेश प्रसाद सिंहा ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक पौलुश हेंब्रम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नबीनगर में प्राचार्य उषा कुमारी,कन्या मध्य विद्यालय मे प्रधानाध्यापक देवबिहारी सिंह,उर्दू मध्य विद्यालय परसिया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय बेनी गंजहर में प्रधानाध्यापक सुनील सिंह,मध्य विद्यालय हरिहर उरदाना में प्रधानाध्यापक अमेरिका यादव, मध्य विद्यालय टंडवा में प्रधानाध्यापक बिनोद दास,उर्दू मध्य विद्यालय सहरसा में प्रधानाध्यापक वाशिम अहमद ,आर टी कॉन्वेंट स्कूल में प्राचार्य शिवकेश कुमार सिंह,कुशल युवा प्रोग्राम मे सेंटर समन्वयक रवि कुमार,भगवान दास सरस्वती शीशु मंदिर टंडवा मे प्राचार्य अमरनाथ गुप्ता, बौद्धिक विचार मंच में अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,नबीनगर थर्मल पावर विस्थापित किसान मजदूर समिति दुर्गा मंडप सूरार में अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को आन बान शान से फहराया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)