google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विस्थापित किसान मजदूर वेलफेयर समिति ने गणतंत्र दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 जनवरी 2025 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नबीनगर प्रखंड के सुरार गांव के समीप दुर्गा मंडप परिसर में नबीनगर थर्मल पावर विस्थापित किसान मजदूर वेलफेयर समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर समिति द्वारा एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।गोष्ठी के माध्यम से परियोजना क्षेत्र मे उत्पन्न समस्याओं और उसका समाधान पर विचार विमर्श किया गया।गोष्ठी में कहा गया कि मैनेजमेंट की मनमानी के कारण परियोजना क्षेत्र मे पर्यावरण,प्रदूषण शिक्षा स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न हो रही है ।वहीं किसानों और मजदूरों की प्रमुख मांगे अभी तक पूरी नहीं की जा सकी है। अध्यक्ष ने कहा कि उत्पन्न समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर ललन मेहता , जगदीश चौधरी ,सुरेन्द्र पाल , संजय पाठक , रामप्रवेश सिंह , संतोष मिश्रा, शत्रुधन सिंह, राजाराम जी (पूर्व शिक्षा पदाधिकारी ), राजनाथ राम , अनिल पाठक सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर,नौजवान मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)