google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोबाइल चार्ज करने के बहाने 8 माह के बच्चे को पति-पत्नी ने मिलकर किया था अगवा, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार तो खुला राज

दैनिक समाज जागरण
राकेश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ गया

गया (बिहार) जिले में 8 माह के बच्चे को अगवा करने के मामले में दो आरोपी को गया पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी गोरेलाल विंद और उनकी पत्नी सरोज देवी को पकड़ा गया जो अलीपुर थाना क्षेत्र के धिराविगहा ग्राम का रहने वाले है। इसका खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने किया है।
दरअसल 5 जुलाई 2023 को हेमंती देवी के द्वारा अलीपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था कि 8 माह के बच्चा सोनू कुमार के साथ घर में सो रही थी. इसी दौरान गोरेलाल बिंद और उसकी पत्नी सरोज देवी घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए आई और बोली कि थोड़ी देर में मोबाइल को ले जाएंगे जो घर का गेट खुला हुआ रखना।
इसी बीच नींद पड़ गई और जब अचानक आंख खुली तो मेरा 8 माह का बच्चा मेरे पास नहीं था। इस संबंध में बच्चा की सकुशल बरामदगी के लिए हमने अलीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया जिसके आधार पर थाना में कांड संख्या 94/2023 धारा 363/365/35 दर्ज कर किया गया. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना को काफी संवेदनशील मानते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाया गया।
उस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान में मालूम हुआ कि महिला पटना पीएमसीएच के आसपास छुपी हुई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना पीएमसीएच के पास छापामारी कर कांड में संलिप्त महिला सरोज देवी को गिरफ्तार किया गया है. जिसके निशानदेही पर उसके पति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से बच्चा को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला ने इस कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है। जिससे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)