google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

85 जोड़ो की शादी चोलापुर ब्लाक में हुई सम्पन्न

*नवदम्पत्ति को जनप्रतिनिधियों व ब्लाक अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ।
आज बुधवार को विकास खण्ड चोलापुर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर- वधु को विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने उपहार ओमान पत्र देकर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर वर -वधु पक्ष के सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर मंगल गीत संग पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया और एक साथ भोजन ग्रहण किया।


इस कार्यक्रम में गिरीश दुबे जिला समाज कल्याण अधिकारी वाराणसी, त्रिभुवन सिंह पूर्व प्रमुख चोलापुर,विपिन चंद्र राय मण्डल अध्यक्ष चोलापुर,लक्ष्मण सिंह मण्डल अध्यक्ष चौबेपुर , बी डी ओ चोलापुर शिवनारायण सिंह,राणा चौहान, कपिल नारायण पांडेय,विनोद सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष,प्रधानगण, विजय राजभर,तथा वर वधु के अभिभावक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)