समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ।स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 68 जोड़ों का हिन्दू -रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई। दम्पत्ति ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीने मरने के साथ गृहस्त जीवन मे प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने डॉ0आंबेडकर ,सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर सम्बोधन में कहा कि अब उन गरीब परिवारों के बहन बेटियों की सारी जिम्मेदारी हमारी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूरी कर रही है।प्रत्येक जोड़े पर एक लाख खर्च कर रही है। 60 हजार खाते में 25 हजार में शादी के सामान वर्तन ,साड़ी ,पायल ,बिछिया सहित गृहस्ती का सामान और 15 हजार हर जोड़े के शादी में खर्च कर रही है।
सभी नव विवाहित जोड़ो को विधायक टी0राम व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने नवदम्पति को उपहार के सामान ,प्रमाण -पत्र व आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर-वधु पक्ष के लोगों ने मंगल गीत गाकर पुष्प वर्षा कर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।आये हुए सभी वर -वधु पक्ष के लोगों को भोजन कराया गया।
सामूहिक विवाह योजना अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्षश्रीमती पूनम मौर्या ,बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,रामप्रकाश सिंह बीरू,प्रमुख प्रतिनिधिअमित उपाध्याय , एडीओ पंचायत रवि सिंह, एडीओ समाज कल्याण निर्मला ,प्रधान गहनी शशिकला देवी ,औरा प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार,मण्डल अध्यक्ष आयर शैलेन्द्र पटेल ,राणा चौहान, शिवा जी सिंह,विनोद सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा वर-वधु के अभिभावक रिश्तेदार गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव जयप्रकाश भारती ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



