google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीबीएसई बोर्ड के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल बनारस में दर्श सिंह ने किया स्कूल टॉप, चेयरमैन ने फोन कर दी बधाई

समाज जागरण

मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के धंसीरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत नौडिहवा गांव निवासी इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के पुत्र दर्श सिंह उर्फ लकी ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 492/500 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत के साथ बनारस स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में टॉप किया है।दर्श सिंह की माता नीलम सिंह अध्यापिका हैं। उनके दादा स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह एवं स्वर्गीय जवाहर सिंह थे। बचपन से ही उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है। उनके पिता इंजीनियर अनिल कुमार सिंह राजगढ़ के पटेल नगर, नदीहार में कपड़े की दुकान संचालित करते हैं।


परिजनों ने बताया कि दर्श सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। इससे पहले हाईस्कूल में भी उन्होंने अपने स्कूल में 14वां स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष इंटरमीडिएट में स्कूल टॉप कर उन्होंने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दर्श सिंह ने हाल ही में नीट की परीक्षा भी दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद वह दोबारा तैयारी में जुट गए हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।


दादी फूलझारी कांति सिंह सहित विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह एवं भाई ईशान सिंह, शाश्वत सिंह, सात्विक सिंह, अयांश सिंह और प्रज्ञान सिंह ने फोन कर शुभकामनाएं दीं।वहीं आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन विनीत चोपड़ा ने भी फोन कर दर्श सिंह को स्कूल टॉप करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का ही यह परिणाम है कि दर्श सिंह ने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)