आगरा/शमसाबाद। में हर साल की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के बैनर तले केंद्रीय युवा दल के अंतर्गत दिन रविवार को शमसाबाद नगर पालिका परिषद में शाहिद शुभम गुप्ता की स्मृति में सर्वजातीय अष्टम रक्तदान शिवर आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एड. बसंत कुमार गुप्ता डी जी सी क्राइम आगरा रहे। शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ महाशय गणेश लाल आर्य और शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र के समक्ष दीप व माल्यार्पण कर किया। युवा वर्ग के साथ-साथ सभी लोग ब्लड डोनेट करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। सुबह से शाम तक चले रक्तदान में 190 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
चेयरमैन संरक्षक अवनीश कांत गुप्ता ने बताया कि शाखा सभा के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में कैप्टन शहीद शुभम गुप्ता की शहादत के लिए रक्तदान शिविर कैंप लगाकर के रक्तदान किया गया। रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। रक्तदान से कोई बीमारी नहीं होती है बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। शिविर कार्यक्रम में अवनीशकांत गुप्ता अध्यक्ष माथुर वैश्य शाखा सभा, मुकेश गुप्ता खरे अध्यक्ष श्री माथुर वैश्य सेवा समिति, दिलीप गुप्ता अध्यापक, अक्षय गुप्ता संयोजक, प्रशांत गुप्ता संयोजक, सौरभ गुप्ता संयोजक, आकाश गुप्ता संयोजक, मोहम्मद अब्बास, डॉ नीतू अरुण, डॉ नरेश शर्मा, डॉ शिवकुमार शर्मा, डॉ परमार डॉ उपेंद्र, अंसार पहलवान सभासद, राहिल खान सभासद, दिलीप गुप्ता सभासद, मनोज कुशवाहा, रविकांत, गोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



