google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 97 गर्भवती महिलाओं की हुयी जांच

03 मरीजों को किया गया जिला अस्पताल रेफर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 97 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 9 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। 03 गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल हरहुआ डॉ0 पीयूष राय ने सभी चिकित्सको, कर्मचारियों को मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार करना व निदान कर दवाएं उपलब्ध कराएं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीपी, शुगर, एचआईवी,हीमोग्लोबिनआदि जांच की जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।।
डॉ. नन्दआसरे और डॉ0 मनु चतुर्वेदी , फार्मासिस्ट राकेश कुमार, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स अंजना सिंह ,संजू कुमारी ,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट विद्या प्रकाश दुबे, माखन शर्मा ,मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार भारती ,संतोष कुमार ,राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह, एएनएम सुचिता सिंह, इंद्रकला, भानुमति, कविता पांडेय ,गौरी पटेल , सपना श्रीवास्तव ,शालिनी कुमारी ,शशि कला, राजकुमारी ,किरन लता, संजू कुमारी, ममता कुमारी, मिलन सिंह , समस्त आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)