सुनील बाजपेई
कानपुर। देहात की पुलिस अधीक्षक द्वारा वांक्षित वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कानपुर देहात पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की अगुवाई में शिवली पुलिस द्वारा एक साथ 15 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। मतलब 15 वारंटियों की एक साथ रिकॉर्ड गिरफ्तारी कानपुर देहात के किसी भी थाने में नहीं की गई।
शिवली के अपने अबतक के कार्यकाल में छोटी बड़ी सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करने वाले तेजतर्रार और व्यवहार कुशल निष्पक्ष और पारदर्शी कर शैली के इंस्पेक्टर अमरीन बहादुर सिंह की अगुवाई में यह सफलता सब इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह, अजय कुमार, आनन्द कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल, श्यामलाल, सुशील कुमार कांस्टेबल रोहित कुमार, गौरव, मनीष कुमार ,नरेन्द्र सिंह, संजय और राजकुमार की टीम को मिली, जिसके द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों रामू पुत्र श्यामलाल कुशवाहा निवासी ग्राम नुनारी बहादुरपुर रामजी पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम निवासी खलकपुर बिठूर थाना शिवली को गिरफ्तार करने मेंसफलता प्राप्त की।
इसी तरह से, वीरेन्द्र उर्फ मिसिर पुत्र सहदेव कोरी निवासी ग्राम चम्पतपुर, राजेन्द्र पुत्र सहदेव कोरी निवासी ग्राम चम्पतपुर, ज्ञानू उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र सन्त सिंह निवासी लालपुर शिवराजपुर, मो0 इस्लाम पुत्र ईशा निवासी ग्राम मैथा, राजेन्द्र पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम मकरन्दपुर, संजय कुमार पुत्र बालकराम निवासी वार्ड न0 2 नगर पंचायत, सुशील पुत्र रामप्रसाद निवासी जवाहर नगर , ओमप्रकाश पुत्र विजय नारायण निवासी भोला निवादा , महेश चन्द्र पुत्र स्व० सीताराम निवासी ग्राम खरकपुर बिठूर थाना दीपक पुत्र सुरेन्द्र सविता निवासी ग्राम भंगापुरवा, रामबाबू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम बैरी वस्ता शैलेन्द्र पुत्र तेजराम निवासी ग्राम वाघपुर ,तेजराम पुत्र रामविलास निवासी वाघपुर थाना शिवली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



