google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया कुमार पुर गांव के 98 वर्षीय वृद्ध को किया सम्मानित

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह समाजसेवा के कार्यों में इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं| इसी कड़ी में तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह रविवार को पंचायत के वार्ड संख्या 1 ग्राम कुमारपुर में 98 वर्षीय वृद्ध बाबाजी यादव को धोती, शाल ,अंग वस्त्र बकुड़ी सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया| एवं उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया| मुखिया श्री सिंह के इस समाज सेवा कार्य की पंचायत के हर चौक चौराहे पर प्रशंसा की जा रही है| वही सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व उप मुखिया देवेंद्र यादव, प्रकाश यादव, कपिल यादव, शैलेंद्र यादव, भोली बाबू, उपेंद्र सिंह ,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भोला यादव ,बंटी कुमार, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)