असम पुलिस बांग्लादेश के हालात पर नजर बनाये हुये है-असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह
किसी को भी अवैध रूप से प्रवेश करने नही दिया जायेगा-असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह
समाज जागरण गोरखनाथ गुप्ता तिनसुकिया,8 अगस्त-असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने आज तिनसुकिया में उपस्थित हुये।जहां उन्होंने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर सुरक्षा बलों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संबंधित एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में असम पुलिस,केंद्रीय सुरक्षा बल,भारतीय सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को ओर अधिक पुख्ता किये जाने के संदर्भ में चर्चा की गई।इस बैठक के बाद मीडिया के सामने आये असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने बयान में कहा कि जोरहाट,शिवसागर और चराईदेव में पुलिस,सीआरपीएफ और भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के पश्चात आज तिनसुकिया में भी आगामी 15 अगस्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारीयो लेकर एक समीक्षा बैठक की गई।उन्होंने इस दौरान अल्फा स्वाधीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि असम- अरुणाचल सीमा पर अल्फा स्वाधीन का एक दल है।
अल्फा स्वाधीन का वह दल असम में प्रवेश कर कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके इसको लेकर सभी सुरक्षा बालों को सक्षम और सक्रिय कर दिया गया है।उन्होंने कहा की असम अब शांति के पथ पर है इसलिए अल्फा स्वाधीन इस शांति को नष्ट करने की कोशिश न करे।अगर उन्हें कुछ कहना है तो वह सरकार से बातचीत करें और आलोचना करें,निर्दोष लोगों की जान लेना है किसी भी हाल में उचित नहीं है। उन्हें आगे कहा कि हम पूरी तरह से सक्षम है और हमारे तरफ से जो भी कदम उठाने चाहिए उसे हम उठा रहे है।अगर अल्फा स्वाधीन किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास करता है तो असम पुलिस सक्रिय रूप से एंटी-अल्फा ऑपरेशन शुरू करेगी।
वही उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर कहा कि असम पुलिस बांग्लादेश के हालात पर नजर बनाये हुये है।असम के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीय बैठक की गई।वही बीएसएफ के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की गई,जिसमे भारत सरकार के गृह सचिव भी शामिल हुए थे।इसके अलावे अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग से भी इस संदर्भ में बातचीत की गई है।असम का चार जिला बांग्लादेश के सीमा से लगता है, इसलिए बीएसएफ को पूरी तरह से सक्रिय कर सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और असम पुलिस के जवान भी सेकंड डिफेंस लाइन के हिसाब से तैनात है।
उन्होंने कहा कि साफ निर्देश दिया गया है की किसी भी हाल में असम में अवैध रूप से किसी को प्रवेश करने नहीं दिया जाये।वही जो लोग वैध पासपोर्ट के माध्यम से बांग्लादेश में अध्ययन करने या फिर व्यवसाय करने गए हैं उनको लेकर निर्देश दिया गया है कि उन्हें आने दिया जाए।इनके अलावा बाकी हम किसी को भी प्रवेश नहीं करने देंगे अगर कोई अवैध रूप से प्रवेश करता है तो उसको ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…








