समाज जागरण गोरखनाथ गुप्ता 8अगस्त -अखिल असम छात्र संस्था की दुमदुमा आंचलिक छात्र संस्था ने आज दुमदुमा और तिनसुकिया को जोड़ने वाली एनएच-37 की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने आज दुमदुमा के असम राज्य परिवहन निगम बस स्टेशन के पास सड़क मरम्मत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आसु ने दुमदुमा विधायक रूपेश ग्वाला और लखीमपुर लोकसभा सांसद प्रदान बरुआ सहित भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य और केंद्र सरकारों की खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘रूपेश ग्वाला हाय हाय’, ‘प्रदान बरुआ मुर्दाबाद’, ‘बीजेपी सरकार वापस जाओ’, ‘नितिन गडकरी मुर्दाबाद’, ‘एनएच की जल्द मरम्मत करो’ और ‘छात्रों की जान की रक्षा करो’ जैसे नारे लगाए । मालूम हो कि आये दिन सड़क कि जर्जर अवस्था से दुर्घटना हो रही हैं। सड़क पर गढ्डों के कारण दुरगामी गाड़ी चालक को गढ्डों का पता नहीं का कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।दुमदुमा आंचलिक छात्र संघ के अध्यक्ष बिराज गोंहाई और महासचिव समुज्जल बोरा सोनवाल ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में कीमतें बढ़ाकर और टैक्स वसूल कर केवल अपना फायदा सोच रही है । कभी भी आम लोगों के बारे में नहीं सोच रही है। दुमदुमा और तिनसुकिया को जोड़ने वाली सड़क पर कई गड्ढे हैं जो तालाब में बदल चुकें हैं । ऐसे में इस सड़क से प्रतिदिन जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मियों व प्रशासनिक कर्मियों का आवागमन होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है । इस सड़क पर हर दिन एम्बुलेंस, यात्री वाहन, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक सहित कई डंपर चलते हैं।
संस्था ने असम सरकार से छात्रों और आम जनता के लाभ के लिए अगले महीने के भीतर एनएच की मरम्मत पूरी करने की मांग की। संस्था ने कहा है कि यदि एक महीने में इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने की धमकी दी ।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








