google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूपी में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में प्रमोद तिवारी का नाम सबसे आगे

*

*(देव मणि शुक्ल )*

नोएडा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में प्रमोद तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ गया है । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का नाम रेस में सबसे आगे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेता इस बात पर मंथन कर रहे है कि प्रदेश में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाये।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक जो फार्मूला सुझाया गया है उसमें आठ नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। इनमें सबसे आगे ब्राह्मण और दलित चेहरे को अध्यक्ष पद की कमान सौंपे जाने पर विचार चल रहा है। ब्राह्मण चेहरे में रेस में सबसे आगे प्रमोद तिवारी का नाम है।
प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद तिवारी लगातार नौ बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। पिछले तीन चुनाव से रामपुर खास सीट से प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना विधायक निर्वाचित हो रही हैं। इस तरह से पिछले 40 वर्ष से अधिक समय से रामपुर खास में प्रमोद तिवारी का एकछत्र कब्जा बरकरार चला आ रहा है।
ब्राह्मणों के बीच कांग्रेस नेताओं में प्रमोद तिवारी की सबसे अधिक लोकप्रियता है। इसे देखते हुए कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में प्रमोद तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। आने वाले कुछ सप्ताह में कांग्रेस यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)