google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गांव नलगढ़ा में गुरुद्वारा संगतसर में शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह को जन्मदिवस पर किया नमन

नोएडा। सेक्टर-145 स्थित नलगढ़ा गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा संगतसर में शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्मदिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह गांव स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। यहीं पर भगत सिंह और उनके साथियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बम बनाने की गुप्त योजनाएँ तैयार की थीं। गुरुद्वारे परिसर में आज भी वह ऐतिहासिक पत्थर मौजूद है, जिस पर बम की सामग्री मिलाई जाती थी।

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महान क्रांतिकारियों ने नलगढ़ा गांव को अपना ठिकाना बनाकर देश की आज़ादी के लिए गुप्त रणनीतियाँ रचीं।

आज आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव की परिक्रमा कर पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इस आयोजन में युवाओं की विशेष भागीदारी रही क्योंकि यह जिले का पहला ऐसा ऐतिहासिक आयोजन था, जिसने सभी को आकर्षित किया।

गुरुद्वारा कार्यकारिणी ने आयोजन की सफलता के लिए समस्त ग्रामवासियों, नोएडा पंजाबी समाज (पंजीकृत) और सरबत दा भला (पंजीकृत) का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। साथ ही, यह युवा पीढ़ी में देशप्रेम और बलिदान की भावना को जागृत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)