google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली में 27 साल बाद यमुना तट पर हुआ भव्य छठ पर्व आयोजन — मंत्री आशीष सूद

“यमुना फिर से बनी आस्था का केंद्र ”

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025
दिल्ली में इस बार छठ महापर्व ऐतिहासिक रूप से खास रहा। राजधानी में 27 वर्षों बाद यमुना नदी के तट पर पुनः छठ पूजा का आयोजन किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस बार छठ पर्व के लिए अभूतपूर्व तैयारियां कीं।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि छठ घाटों को पर्व से दो दिन पहले ही तैयार कर दिया गया था, जिससे हजारों श्रद्धालु सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य था कि हर श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में पूजा करने का अवसर मिले।

उन्होंने आगे कहा, “हमने वादा किया है कि अगली बार यमुना नदी की और गहन सफाई की जाएगी। 12 वर्षों बाद यमुना में पुनः छठ पूजा हो रही है, जो हमारी आस्था और यमुना की महत्ता का प्रमाण है। सरकार ने नदी की शुद्धता और संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिसका परिणाम है कि आज यमुना का जल साफ दिखाई दे रहा है और श्रद्धालु यहां अर्घ्य अर्पण कर रहे हैं।”

छठ पूजा के अवसर पर यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)