google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट ठगी का किया भंडाफोड़, 49 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को वीडियो कॉल पर डराया और 24 घंटे तक उसे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर घर में बंद कर बंधक जैसा बना दिया।

सायबर सेल की टीम ने इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में तकनीकी जांच और कॉल ट्रेसिंग के आधार पर लखनऊ व आसपास के इलाकों में छापेमारी की और सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज और ठगी की रकम से खरीदे गए सामान भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करा लेता था। आरोपी खुद को CBI, NCB या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ितों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो कॉल या फोन कॉल पर खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले व्यक्ति से सतर्क रहें, कोई भी कानूनी एजेंसी किसी नागरिक को फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती। संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगातार चल रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)