google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुर्य मंदिर देवी तालाब में विकास कार्य के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी को ज्ञापन ।

बिजुरी। आज सुर्य मंदिर देवी तालाब पर विकास कार्य को लेकर सुर्य सेवा समिति बिजुरी के अध्यक्ष विक्रमा सिंह अपने साथियों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिजुरी के नाम सात बिंदूओं पर आधारित मांग पत्र बिजुरी नगर पालिका के वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक लखनलाल पनिका को सौपा ।


प्राप्त जानकरी के मुताबिक सुर्य मंदिर देवी तालाव पर मंदिर के अदंर बाहर ग्रेनाईट पत्थर लगवाने एवं सीढी रिपेयरिंग पुजा सामाग्री /प्रसाद रखने के लिये कक्ष और सुर्य मंदिर परिसर में यज्ञशाला निर्माण । देवी तालाब के उत्तर साईड में श्रद्धालुओं के सेड निर्माण एवं तालाब के तीनों साईड महिलाओं के लिये चंजिंग रूम निर्माण, के साथ तालाब के पश्चिम साइड रिर्टनिंग वाल के उच्चाई को बढाते हुये रास्ते को सुगम बनाये जावे की मांग सुर्य केवा समिति बिजुरी ने किया है । ज्ञापन देने में समिति के सचिव राम विनय कुमार ,कोषाध्यक्ष डीडी गिरि, पंकज पाण्डेय ,मृगेन्द्र सिंह,तीरथप्रसाद मिश्रा ,बालेन्द्रसिंह समेश यादव, तेजभान सिंह ,राहूल कुमार आदि शामिल रहे ।,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)