संवादाता परमवीर पात्रों
पूर्वी सिंहभूम:18 जनवरी को प्रस्तावित इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस क्रम में घाटशिला, मुसाबनी, गालूडीह, पोटका, हल्दीपोखर, मकदमपुर और बर्मामाइनस सहित कई क्षेत्रों में समाज के ज़िम्मेदार लोगों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई।
इस अभियान का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी काशिफ रज़ा ने किया। उनके साथ फैयाज आलम सहित कई गणमान्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। काशिफ रज़ा ने कहा कि इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय को मज़बूत करना है। उन्होंने सभी वर्गों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह कांफ्रेंस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक मजबूती और एकजुटता का संदेश है।
जनसंपर्क के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय ज़िम्मेदारों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ेंगे और कांफ्रेंस को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करेंगे।
काशिफ रज़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस 18 जनवरी को जमशेदपुर के आम बागान मैदान में आयोजित की जाएगी, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर एकत्र होकर एकता और सौहार्द का संदेश देंगे।
बैठकें पूरी तरह सकारात्मक माहौल में संपन्न हुईं। सभी क्षेत्रों से उत्साहजनक समर्थन देखने को मिला और यह विश्वास जताया गया कि जमशेदपुर के आम बागान मैदान में होने वाली यह कांफ्रेंस ऐतिहासिक रूप से सफल होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



