google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह का सिल्वर जुबली समारोह भव्य अंदाज में संपन्न

दैनिक समाज जागरण 05.04.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 की संध्या 6 बजे एक्स.एल.आर.आई. ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, खेल और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और शिक्षाविदों की बड़ी भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी, प्रमाणित लाइफ कोच एवं यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की पूर्व प्रमुख डॉ. सुनीता सरावगी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन एवं कुमुद अग्रवाल, ट्रेजरर संजीव बधन, सचिव सुशील अग्रवाल तथा सहायक सचिव वंदना जैन और चंदन कांडोटिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला ने किया।


समारोह की शुरुआत आकर्षक स्वागत नृत्य के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को संस्थान की प्रेरणादायक यात्रा से अवगत कराया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सिल्वर जुबली स्मारिका’ का विमोचन रहा, जिसमें विद्यालय की विकास यात्रा और उपलब्धियों को संजोया गया है। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की थीम “The Eternal Rhythm – A Celebration Where Rhythm Unites the World” रही। इस थीम के अंतर्गत छात्रों ने शास्त्रीय, जापानी, बेली, हिप-हॉप, साल्सा और अफ्रीकी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का समापन भव्य कार्निवल के साथ हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सिल्वर जुबली समारोह ने यह साबित कर दिया कि आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह शिक्षा के साथ-साथ समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)