सुबह टहलने निकली थी युवती,अज्ञात आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
रीवा में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 15 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। घटना शहर से सटे चोरहटा थाना क्षेत्र की है। जहा सुबह तकरीबन 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
हमलावर कौन है और हमले के पीछे का मकसद क्या है। यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। किशोरी की मौत पर अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वही चोरहटा पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाढ़ी निवासी 15 वर्षीय किशोरी कोमल मिश्रा आज सुबह घर से बाहर टहलने के लिए निकली थी। बताया गया है की किशोरी जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया बदमाशों के द्वारा किए गए हमले में किशोरी के शरीर पर चाकू के कई निसान मिले है। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की पहचान नही की जा सकी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



