google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बर्मामाइंस में कार चालक ने 3 वर्ष के बच्चे को कुचला इलाज के दौरान मौत मचा कोहराम

दैनिक समाज जागरण 14.03.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप 3 वर्ष के बालक को कार ने कुचल दिया है।वही घायल क़ो आनन फानन में इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीन वर्षीय बालक अपने दादी के साथ अपने भाई को लाने स्कूल गया था।

स्कूल के बाहर पेड़ के समीप बैठा था और अचानक बालक उठकर खेलने लगा तभी तेज गति से आ रही है कार ने उसे टक्कर मार दी.वैसे सब कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है वही घायल के परिजन स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है । कहा जा रहा है कि अगर स्कूल के अंदर बैठने दिया जाता तो घटना नहीं घटती । अभी खबर आ रही है कि उस बच्चे की मृत्यु हो चुकी है।


आए दिन जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को छुट्टी के दौरान रोड पार करने में असुविधा उठानी पड़ती है जिसके लिए जिला प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)