google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव

  • कामाख्या–चारलापल्ली के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
14 मार्च।
किशनगंज के लिए एक और महत्वपूर्ण रेल सुविधा की सौगात मिली है। मोहम्मद जावेद के प्रयास से किशनगंज रेलवे स्टेशन को नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मिला है। यह ट्रेन असम के कामाख्या से हैदराबाद के चारलापल्ली स्टेशन के बीच चलेगी और यात्रियों को किफायती यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।


नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन के ठहराव पर खुशी व्यक्त की।


कार्यक्रम के दौरान एडीआरएम ने सांसद के निजी सहायक एहसान हसन तथा विधायक के प्रतिनिधि के रूप में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आजाद साहिल को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, सोशल मीडिया अध्यक्ष वसीम अख्तर, भारतीय जनता पार्टी के नेता सुबोध माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता जयप्रकाश किशन सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


यह ट्रेन लगभग 2400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बजट के अनुकूल यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस नई सेवा से क्षेत्रीय व्यापार, आवागमन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)