उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी के श्री रामलीला मैदान में शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे 51 फिट के भारी भरकम रावण के पुतले का दहन किया गया, राम रुपी किरेदार ने युद्ध पश्चात आज रावण के नाभि में अग्नि बाण मार कर उसका अंत कर दिया। जैसे ही रावण धुं धुं कर जलने लगा लोग तालियां बजाकर खुशियां जाहिर करने लगे और एक दूसरे के गले मिल दशहरे की बधाइयां और शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से समूचा नगर गुंज उठा। वही बुराई पर अच्छाई की जीत अत्याचारी व अहंकारी रावण का अंत देखने हेतु रामलीला मैदान में आयोजित मेले में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही जहाँ लोगों ने मेले का भी जमकर लुप्त उठाया। वही पुलिस प्रशासन के द्वारा मेले में सुरक्षा का खास इंतजाम देखने को मिला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



