google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डाला-रानीताली मार्ग पर ऑटो चालकों की मनमानी, सुरक्षा पर लटक रहा खतरा

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताली मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों की लापरवाही आम यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही है। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों को न केवल लटका कर बल्कि कुछ यात्रियों को छत पर बैठाकर भी ले जाया जा रहा है। यह नजारा किसी बड़े हादसे की आशंका को लगातार बढ़ा रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई ऑटो चालक यात्रा के दौरान तेज आवाज में अश्लील गीत बजाते हैं, जिससे न सिर्फ माहौल बिगड़ता है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है।यात्रियों ने मांग की है कि चोपन थाना क्षेत्र में अनियंत्रित और असुरक्षित ऑटो संचालन पर तत्काल कार्रवाई हो, अन्यथा जनाक्रोश फैलना तय है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)