google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्युत करंट के चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

घटना से परिजनों में कोहराम

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में सोमवार की सुबह घर के समीप खेलते समय एक सात वर्षीय मासूम करेंट के चपेट में आने से झुलस गया. आनन-फानन में परिजनों ने मासूम बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि सात वर्षीय अमन पुत्र श्यामबिहारी गोंड घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी दौरान खेलते समय केबल के सपोर्टिंग (जीआई) वायर टूट कर गिरा हुआ था. बच्चों ने उसे हटाने का प्रयास किया. लेकिन कामयाबी नहीं मिली और मासूम अमन करेंट से झुलस गया. बच्चों के शोरगुल के पश्चात परिजनों द्वारा सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)