ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित DMIC सेक्टर में स्थित Forme फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें ऊँची उठने लगीं, जिसके बाद पूरे उद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर टीम आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी तरह के जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
हैशटैग:
#Dadri #GreaterNoida #Noida #UttarPradesh #NewsUpdate #LatestNews #TodayNews #ViralNews #NowUttarPradesh
मेंशन:
@dadripolice1 @Uppolice
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



