google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में रक्तदान शिविर लगाया गया

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : राज्य सरकार के निर्देश पर बोकारो स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो व चिकित्सा प्रभारी राकेश भारती ने किया। प्रमुख ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई काम नहीं होता है। रक्तदान की कीमत हमें उस समय पता चलती है जब कोई जरूरतमंद मरीज रक्त के लिए जिंदगी और मौत से जूझता दिखाई देता है। ऐसे समय में यदि हमारे द्वारा दिया गया रक्त उस मरीज के काम आता है तो दिल को काफी तसल्ली मिलती है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बचाई जाती है। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। साथ ही चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। वही बोकारो में भी डीसी अजय नाथ झा ने शिविर का उद्घाटन करते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)