google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला पहुंचा चोपन थाना, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। चौपन थाना अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सरिता निषाद ने आरोप लगाया है कि विवाह के लगभग एक माह बाद से ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित और मारपीट करता रहा है।


पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 27 फरवरी 2023 को हुई थी। उसने बताया कि हाल ही में हुए विवाद के दौरान उसके साथ-साथ उसकी बहन और माता के साथ भी मारपीट की गई। न्याय की मांग को लेकर वह अपने परिजनों के साथ चोपन थाना पहुंची और पुलिस से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई।


सरिता निषाद ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)