google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यातायात सुरक्षा नियमों के पालन का लिया गया सामूहिक संकल्प

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ईश्वर प्रसाद लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यातायात सुरक्षा नियमों के पूर्ण पालन का दृढ़ संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परीक्षा के उपरांत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी को सामूहिक शपथ दिलाई गई।

शपथ के अंतर्गत यह संकल्प लिया गया कि—

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनेंगे
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे
  • एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को तत्काल मार्ग देंगे
  • सड़क दुर्घटना से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तुरंत चिकित्सालय पहुँचाने में सहयोग करेंगे
  • लाल, पीली एवं हरी बत्ती के नियमों का पूर्णतः पालन करेंगे

इस अवसर पर डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार द्विवेदी, मृत्युंजय नारायण, विमलेश कुमार पाठक, श्रीमती गीता देवी मौर्य, विनय प्रजापति, बृजेश सिंह पटेल, कार्यालय अधीक्षक विनीत पाण्डेय, भोलानाथ मिश्र, श्रीमती सरिता देवी, रामजी तिवारी, श्री पाण्डेय जी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, मानवीय संवेदनशीलता तथा अनुशासित नागरिक आचरण को सुदृढ़ करना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)