अजमल हसन दैनिक समाज जागरण अफजलगढ़।नगर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने नगर में सड़को के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर एक शिकायती पत्र एसडीएम को सौंप कर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी जावेद ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि नगर स्थित जसपुर तिराहे सहित जसपुर मार्ग व धामपुर मार्ग पर अनेक लोगो ने सड़क किनारे पटरी पर अपना सामान व वाहन खड़े कर अतिक्रमण कर रखा है।वही उन्होंनें बताया कि जहां एक ओर जसपुर तिराहे पर अनेक फल व अन्य सामान के ठेले वालों ने अपना सामान व ठेले लगाकर पटरी घेर कर अतिक्रमण कर रखा है वही जसपुर मार्ग पर कुछ लोगो ने दुकानों के आगे भी पालिका की भूमि में पक्के निर्माण तक कर लिए है । इसके अलावा अनेक लोगो ने अपनी दुकानो के सामने सड़क के किनारे अपने बोर्ड भी लगाए हुए है।जिससे आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही वाहनो के निकलने के लिए स्थान न होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।शिकायती पत्र में पीड़ित ने नगर से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



