google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के बाघी गांव से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद दर्ज कराई प्रथमिकी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघी गांव से एक लोहे का देशी  कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। मामले में बाघी गांव निवासी अरविंद सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें बताया है कि वह अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे। तभी गांव के ही मुकेश सिंह आकर उन्हें गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर कट्टा निकाल कर जान मारने की धमकी दिया। इसके बाद उनके पुत्र लकी कुमार द्वारा कट्टा छीन लिया गया और उसको पकड़ कर रखा गया था। इसी बीच नरेश सिंह और उनकी पत्नी रामपति देवी, कमलेश सिंह की पत्नी किरण देवी, रितेश सिंह की पत्नी रिंकू देवी, मुकेश पासवान द्वारा मुकेश सिंह को छुड़ाकर भगा दिया। तब इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। सूचना पाकर पुलिस  दल बल के साथ मौके पर पहुंची जिन्हें कट्टा और कारतूस सौंप दिया गया। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक देशी कट्टा और एक कारतूस को बरामद कर थाना लाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)