google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपनी मांगों को लेकर रसोइया संघ ने किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) भारतीय मध्याह्न भोजन संयुक्त रसोइया संघ के तत्वाधान में नबीनगर के रसोइया की बैठक रविवार को बीआरसी परिसर में किया गया।बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने किया।विशिष्ट  अतिथि के रूप में संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार यादव  मौजूद थे।बैठक के दौरान रसोइयों को 1650 से बढ़कर 3300 रुपये मानदेय किये जाने का स्वागत किया गया लेकिन रसोइयों ने आरोप लगाया कि हमलोग की प्रमुख मांगो पर कोई विचार सरकार द्वारा नही किया गया।इतना कम मानदेय पर परिवार के खर्चा कैसे चलेगा। जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष  ने बताया कि तीन माह से मानदेय बकाया है जिसका भुगतान अविलंब किया जाय साथ ही मानदेय का भुगतान प्रति माह किया जाय।रसोइयां संघ की प्रमुख मांगे है सभी रसोइयों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाये, सेवानिवृत रसोइया को पेंशन की सुविधा ,प्रतिमाह 18000 रु मानदेय,साल में 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय भुगतान एवम प्रत्येक माह के 5 तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिये।बैठक के दौरान कुछ रसोइयों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रधान द्वारा कार्य के दौरान उनसे सम्मानजनक व्यवहार नही किया जाता है।वही रसोइयों ने बताई कि खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था  सभी स्कूलों में  होना चाहिये क्योकि वर्षात के दिनों में लकड़ी पर खाना बनाना मुश्किल हो रहा है।मौके पर संघ के सचिव नीरा देवी,जयमाला,कोषाध्यक्ष संजू देवी सहित सैकड़ों रसोइयां मौजूद थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)