google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद के रमा जैन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम अधिकारी भावना अरोड़ा के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। महाविद्यालय के डॉक्टर के सी मठपाल और प्राचार्य मृदुल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हरिद्वार हाईवे पर पहुंची। रैली में छात्राओं ने सभी दो पहिया वाहनों को हेलमेट लगाने तथा तीन सवारी न बैठने, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट बांधने तथा डाइविंग करते समय मोबाइल फोन पर बात न करने के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के साथ कांस्टेबल लक्ष्मी ने भी सभी वाहन स्वामी को सचेत किया और ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान नारे लगाकर नागरिकों को सचेत किया। इस कार्यक्रम में आंचल, खुशी, रीना, मनीषा, हिमांशी, शालू, अदीबा, इनाम, कशिश, शाहीन, अनु, मानवी, साक्षी कुमारी, कविता रानी, फरहीन, कविता रानी ,कामिनी रानी, बसु संजना, डोली आदि ने भाग लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)