google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गहरे गड्ढे को भरने तथा मार्ग का निर्माण कराया जाने की मांग संबधित मंत्रालय से की गई

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रखे गहरे गहरे गड्ढों को भरने तथामार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग संबंधित मंत्रालय से की गई हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया है कि नजीबाबाद में कोटद्वार मार्ग स्थित बिहारी के तिराहे से पुकार टॉकीज होते हुए जोगीरमपुरी मार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के अधीन आता है वर्तमान में खस्ता हालत में पड़ा हुआ है जहां तहा गहरे गहरे गड्ढे हो रखे हैं इस कारण आम जनमानस को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा हर समय दुर्घटना कब है बना रहता है इस कारण प्रदूषण भी फैल रहा है आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा पूर्व में जब संबंधित मंत्रालय को अवगत कराया गया था तो राष्ट्रीय राजमार्ग ने उक्त मार्ग को अपना मार्ग बताते हुए रेलवे फाटक के पास मौजूद एक गड्ढे को तो भर दिया गया वही सड़क बनाने का वादा भी राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किया गया था परंतु अभी तक सड़क नहीं बनाई गई अतः सुरक्षित आवागमन के लिए उक्त मार्ग का बनाया जाना बेहद जरूरी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)