•~दमकल विभाग ग्रामीणों के सहयोग से आग पाया गया काबू
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के महुआव खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 1बजे के पश्चात पारसनाथ यादव पुत्र बिहारी यादव की गेहूं के खेत में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने से खड़ी गेहूं की फसल समेत गेहूं की बांधी गई फसल में आग लग गयी।जिससे गेहूं की संपूर्ण फसल जलकर खाक हो गई इससे किसान को काफी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी है।आगलगी की इस घटना से पास-पड़ोस के किसानों में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना विद्युत विभाग और दमकल को देने के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
इस सम्बध में कमलेश यादव, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, शम्भूनाथ, कल्लू यादव, नंदू, बलेश्वर इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जगह जगह विद्युत के जर्जर तार नहीं बदले गए तो आये दिन गरीब-निरीह किसानों की फसल जलकर राख होती रहेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग के आला अफसरों की होगी। लोगों ने गरीब किसान की नष्ट हुई गेहूं की फसल की मुआवजा दिलवाने की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



