google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भव्य देव दीपावली का हुआ आयोजन, राज्य मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अमला हुआ शामिल

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। सोन सेवा समिति ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुप्त काशी क्षेत्र के चोपन स्थित सोन नदी के पावन तट पर बाबा सोनेश्वर महादेव के प्रांगण सोनेश्वर घाट पर भव्य देव दीपावली मनाई गईं। आयोजन के तहत मंगलवार से चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह 11 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद बाबा सोनेश्वर महादेव का श्रृंगार किया गया और दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने मनमोहक रंगोलियां बनाईं। शाम लगभग 6:30 बजे सोन नदी तट पर 11 हजार दीपों से दीपदान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने दीपदान कर भव्य आरती में भाग लिया। काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा की गई भव्य आरती और मनमोहक आतिशबाजी से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। सोन सेवा समिति द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होते हैं। समिति से जुड़े सदस्य एक सप्ताह से लगातार इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। आरती के दौरान दर्जनों नावों पर बैठकर श्रद्धालुओं ने देव दीपावली के भव्य आयोजन का साक्षी बने। चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता के विजेताओं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शामिल हैं, को जल्द ही चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन पूरे पूर्वांचल में सोनभद्र के चोपन स्थित सोनेश्वर घाट पर एक विशेष भक्तिमय वातावरण निर्मित करता है। देव दिवाली के इस अवसर पर पुलिस प्रशासन सहित आसपास के सभी समाजसेवकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)