ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर मारकुंडी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र श्याम लाल निवासी मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। अवधेश गुप्ता मधुपुर से अपने साले के यहां मारकुंडी गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और वाहनों की आवाजाही थम गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



