पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा- प्रखंड के लाटी अवस्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल, में आयोजित समर कैंप 2025 का समापन 25 मई को उत्साहपूर्वक संपन्न हो गया।इस शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, रिले दौड़, योग अभ्यास और कबड्डी में भाग लिया। पदमा साई सेंटर परिसर में आयोजित इन खेलों में बच्चों ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
इस समर कैम्प में आयोजित विभिन्न खेलों में विजयी प्रतिभागियों को हॉकी कोच विवेक चतुर्वेदी एवं आर्चरी कोच दानिश ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा जिनमे रानी सिंह,अल्पना कुमारी, रागिनी केशरी, प्रेरणा कुमारी, निशा मेहता, अनीता टोपो, सुनीता कुमारी, उत्तम ओझा, दीपक कुमार, नवल किशोर, अमित कुमार एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण में आंचल भारती, सुशील कुमार, शुभ कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप ओझा ने कैंप की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकगण, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि “ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



