google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” का भव्य आयोजन

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने हेतु संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज दिनांक 28.03.2026 को पुलिस लाइन चुर्क में “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रसारित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी मिशन शक्ति 5.0, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी महिला थाना रॉबर्ट्सगंज श्रीमती सविता सरोज सहित जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों एवं इकाइयों की महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए, जिससे आमजन में सकारात्मक जागरूकता का व्यापक संचार हुआ।

“रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

सोनभद्र पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग का वातावरण और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)