समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
नववर्ष के स्वागत में ‘दी हेल्थ सिटी एवं दी न्यूरो सिटी हॉस्पिटल’ द्वारा एक गरिमामय एवं भव्य न्यू ईयर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ0 राकेश सिंह ने की।
अपने संबोधन में डॉ0 राकेश सिंह ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारियों तथा उपस्थित अतिथियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और समृद्धि लेकर आए—यही उनकी कामना है।
इस अवसर पर उन्होंने हॉस्पिटल की भावी योजनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाले वर्ष में ‘दी हेल्थ सिटी एवं दी न्यूरो सिटी हॉस्पिटल’ मरीजों को और अधिक उन्नत चिकित्सा तकनीकों, मानवीय संवेदना से परिपूर्ण उपचार तथा किफायती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।
समारोह के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



