दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) 8 जुलाई 2024 नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार में श्री महाबीर सेवा समिति द्वारा नव निर्मित मन्दिर में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगरवासी काफी जोर शोर से लगे हुए है। दरअसल, पुराने मंदिर के स्थान पर नया और भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भक्तों मे काफी उत्साह है और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कार्यक्रम की भी शुरुआत कर दी गई है। जिसमें दिनांक 9 जुलाई 24 दिन मंगलवार को जलयात्रा एवं कलश पूजन,दिनांक 10 जुलाई 24 दिन बुधवार को वेदी पूजन,दिनांक 11 जुलाई 24 दिन गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा एवं श्री हनुमान जी का मुर्ति स्थापित किया जायेगा।वहीं दिनांक 12 जुलाई 24 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दिन से भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम आयोजन से जुड़े पदाधिकारियो ने श्रद्धालुओ से कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



