google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहब्बत की नगरी में पति बनने के बाद हैवान बना प्रेमी

आगरा। मोहब्बत के इस शहर में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को यातनाएं दे रहा है। शादी के बाद से ही प्रेमी पति दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है। आपको बता दें प्रेमिका पिछले 4 वर्षों से अपने प्रेमी पति को झेल रही है। उसकी यातनाएं सह रही है। कुछ दिनों से महिला अपने भाई के यहां काला महल में रह रही थी। सोमवार की सुबह उसका पति आया और घर में भाई की अनुपस्थिति में पत्नी को दे दनादन मारने पीटने लगा। पति ने अपनी प्रेमिका पत्नी को इतना मारा कि वह अपनी सुध बुध खो बैठी और लहूलुहान हो गई। आनन फानन में घायल प्रियंका को बड़ी बहन पुलिस के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उपचार के साथ-साथ मेडिकल भी किया गया।

पीड़िता की बड़ी बहन प्रीति ने बताया कि करीब 4 साल पहले छोटी बहन ने दीपक के साथ प्रेम विवाह रचाया था। कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, दीपक का असली चेहरा सामने आता गया। एक महीने बाद ही प्रेमी से पति बने दीपक ने अत्याचार की इंतेहा शुरू कर दी। दीपक ने शादी के बाद से ही पत्नी प्रियंका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रियंका को मारा पीटा जाने लगा। पति की पिटाई से प्रियंका लहूलुहान हो जाती थी। शादी के बाद बच्चे भी हो गए, लेकिन दीपक का व्यवहार नहीं बदला। मारपीट की जानकारी कई बार स्थानीय पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस सहयोग एवं इंसाफ दिलाने की जगह पीड़िता को यह कहकर टरका देती कि तुम्हारा आपसी परिवार का मामला है। इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती, बस पुलिस की यह बात दीपक के दिमाग में घुस गई और प्रियंका पर अत्याचार बढ़ता गया।

प्रियंका की बहन प्रीति ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिलाओं का सहयोग करना चाहिए, लेकिन प्रियंका के साथ तो कुछ अलग ही व्यवहार किया गया। हद तो तब हो गई, जब पुलिसकर्मी देर रात प्रियंका को फोन कर परेशान करने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि वह परेशान हो गई। प्रीति ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रियंका से रात को कहा गया कि तेरे से पैसे भी नहीं लेंगे और तेरा काम भी हो जाएगा। बस रात को तू हमारे पास आ जा। इतना कहकर पीड़िता की बहन भी फ़फ़क- फ़फ़क कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि आज हमारे पिता होते तो किसी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि पति की यातना सहती और पुलिस का यह व्यवहार। पीड़िता की बहन ने कहा कि अब तो प्रताड़ना की इंतहा हो चुकी है। प्रियंका अब यह सब सहने में असमर्थ है। पीड़िता की बहन ने कहा कि मजबूरी में भाई के यहां वह रह रही है। भाई भी अधिक दिन तक नहीं रखते, इसलिए पति के यहां लौट जाती है और वहां पुनः यातनाएं मिलना शुरू हो जाती है। पति दीपक के साथ साथ ननद भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। सोमवार को इतना मारा है कि उसकी जान पर बन आई। आज उसकी जान भी जा सकती थी। उसकी आंख भी जा सकती थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ मेडिकल किया जा रहा है। पुलिस भी साथ में है, लेकिन पुलिस से इंसाफ की पूरी उम्मीद है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)