समाज जागरण मनोजकुमरसाह
गोड्डा
मेहरमाप्रखंड अंतर्गत ग्राम मैनाचक में सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथा स्थल से निकली कलश शोभा यात्रा गांव के शिव मंदिर तालाब पहुंची। वहां से गंगाजल और जल भरने के पश्चात गांव के विभिन्न टोला, मोहल्ला का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान करीब 551 महिला,युवती, किशोरी और बच्चों ने माथे पर कलश लेकर भगवा वस्त्र धारण किए जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय बजरंगबली आदि का जयकारा लगा रहे थे। कलश शोभा यात्रा में भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण, बजरंगबली माता सीता, सहित विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक कृति थी। सभी भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। इससे माहौल भक्तिमय बना हुआ था। प्रत्येक दिन संध्या भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।वृंदावन धाम के मनी प्रकाश जी महाराज द्वारा कथा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष कैलाश यादव और उनकी पत्नी विशाखा देवी के अलावा समिति के सचिव पुनीलाल साह,कोषाध्यक्ष पंकज यादव सहित हितेश कुमार साह, अरविंद साह, तुलसी बागची,अभिमन्यू मंडल,प्रभाष साह,मनोज, गौतम, जीवन मंडल सहित पूरे ग्रामीणों की ओर से अहम भूमिका निभाई जा रही है। कलश शोभायात्रा में चांदपुर,खानीचक, कसबा, भल्लू, दुदीचक आदि गांव के श्रद्धालु भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक जुगनू महथा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विपिन बिहारी राय, वीरेंद्र कुमार झा सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



