नई दिल्ली। एनसीआर गुरुद्वारा फाउंडेशन की पहल से अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की संगत को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए वीज़ा प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक होगी।


अब तक एनसीआर से जुड़े गुरुद्वारों एवं संगत को अपने पासपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज़ प्रक्रिया के लिए लखनऊ भेजने पड़ते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था को सरल बनाते हुए यह सुविधा दिल्ली से ही उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से एनसीआर गुरुद्वारा फाउंडेशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह पाकिस्तान यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के पासपोर्ट एवं आवश्यक प्रपत्र तैयार करवाकर उन्हें संबंधित प्रक्रिया के लिए अग्रेषित करे।
इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से अब संगत को पाकिस्तान स्थित श्री गुरु नानक देव जी एवं अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन हेतु वीज़ा प्रक्रिया में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा प्राप्त होगी। एनसीआर गुरुद्वारा फाउंडेशन एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का उद्देश्य संगत की सेवा करते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम और सुलभ बनाना है।
इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने में एनसीआर गुरुद्वारा फेडरेशन के डॉ. गुरप्रीत सिंह (ऑक्सीजन मैन), कन्वीनर तथा गाजियाबाद के सरनजीत आनंद के विशेष प्रयास और निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी कोशिशों से यह व्यवस्था संभव हो सकी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



