google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा परियोजना के सीजीएम ने किया श्रावणी महोत्सव मेले का उद्घाटन, बोले- मेले भारतीय संस्कृति की पहचान

समाज जागरण | अकबर अली
अनपरा (सोनभद्र), 30 जुलाई। अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित पारंपरिक श्रावणी महोत्सव मेले का शुभारंभ गुरुवार शाम अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एवं मुख्य अतिथि इंजीनियर अजय कटियार तथा ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्षा आभा कटियार ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय कटियार ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराएं सुरक्षित रहती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और स्वस्थ मनोरंजन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रावणी महोत्सव मेला अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि मेले में लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले, जलपरी, खेलकूद के साधन तथा देश के अलग-अलग राज्यों से आए लघु व्यापारियों के स्टॉल स्थानीय परियोजना कर्मियों एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे और उन्हें उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. सोमनाथ मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, सीआईएसएफ इकाई के समादेष्टा नीतीश कुमार तोमर, रीना चतुर्वेदी, रेनू सिंह, सीमा सिंह तथा अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) इं. कर्मेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं झूलों का निरीक्षण किया।

श्रावणी मेला एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर धर्मेंद्र राम करन ने किया।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इं. उत्पल शंकर, इं. आलोक त्रिपाठी, इं. आर.के. सिंह, इं. एस.के. रजक, इं. वी.के. सिंह, इं. महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. बी.आर. पटेल, इं. ओ.पी. भारती, इं. राम प्यारे वर्मा, इं. अनिल कुमार, इं. रमेश कुमार, इं. राजेश सचान, इं. अशोक कुमार, सहायक अभियंता इं. अजय सिंह, इं. संजय सिंह, इं. मनीष सिंह, इं. बलराम, इं. आशीष सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मेला समिति के अध्यक्ष विनोद आनंद, सचिव अभिषेक सिंह, ज्योतिपुंज महिला मंडल की ओर से शालिनी चंद्रविजय, ममता सिंह, रूबी सिंह, वर्तिका केशरवानी, स्वीटी केन, अंजू चौरसिया तथा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

श्रावणी महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने विभिन्न झूलों, स्टॉलों और मनोरंजन के कार्यक्रमों का आनंद लिया।

#अनपरा #सोनभद्र #श्रावणीमेला #AjayKatiyar #IndianCulture #उत्तरप्रदेश #समाजजागरण #ShravaniMela #AnparaProject #Sonbhadra


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)