जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में कार्रवाई; 2026-27 में अधिकतम 7.23 प्रतिशत फीस बढ़ाने की सीमा तय
समाज जागरण संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। 04 अगस्त 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में की गई फीस वृद्धि तथा उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि छह विद्यालयों ने निर्धारित 7.23 प्रतिशत की सीमा से अधिक फीस बढ़ाई, जबकि एक विद्यालय द्वारा कम्पोजिट फीस के अतिरिक्त अलग से एनुअल चार्ज वसूला जा रहा था। समिति ने इसे अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित विद्यालयों के खिलाफ अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया।
पहले भी जारी किए जा चुके हैं 45 नोटिस
समिति की ओर से बताया गया कि निर्धारित सीमा से अधिक फीस वृद्धि करने वाले विद्यालयों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में कुल 45 नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद सात विद्यालयों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फीस वृद्धि किए जाने का मामला सामने आया।
समिति ने स्पष्ट किया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अधिनियम के तहत अधिकतम 7.23 प्रतिशत फीस वृद्धि अनुमन्य है।
इन छह स्कूलों पर लगाया गया एक-एक लाख का अर्थदंड
निर्धारित सीमा से अधिक फीस वृद्धि करने के कारण एपीजे स्कूल, सेक्टर-16 नोएडा; स्पर्श ग्लोबल स्कूल, एचएस-1 सेक्टर-20 ग्रेटर नोएडा वेस्ट; रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा; विश्व भारती स्कूल, सेक्टर-28 नोएडा; श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गौर सिटी ग्रेटर नोएडा तथा सेंट जोन्स स्कूल, एचएस-01 सेक्टर-02 ग्रेटर नोएडा को अधिनियम की धारा 4(1) के उपबंधों का प्रथम बार उल्लंघन करने का दोषी माना गया।
समिति ने प्रत्येक विद्यालय पर एक लाख रुपये तक का अर्थदंड अधिरोपित करने का निर्णय लिया है।
बाल भारती पब्लिक स्कूल पर भी कार्रवाई
बैठक में बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 नोएडा के मामले की भी समीक्षा की गई। विद्यालय द्वारा शैक्षिक वर्ष 2025-26 का फीस स्ट्रक्चर अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया था। इसके अलावा कम्पोजिट फीस के अतिरिक्त अलग से एनुअल चार्ज लिए जाने की बात भी सामने आई।
समिति ने इसे भी अधिनियम के प्रावधानों का प्रथम बार उल्लंघन मानते हुए विद्यालय पर एक लाख रुपये तक का अर्थदंड अधिरोपित करने का निर्णय लिया।
समिति ने निजी विद्यालयों को शुल्क विनियमन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने तथा अभिभावकों से निर्धारित सीमा के अनुरूप ही शुल्क लेने के निर्देश दिए।
सौजन्य : सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर
- समाज जागरण: 19 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि*नोएडा।** पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता **कलराज मिश्र** की धर्मपत्नी **सत्यवती मिश्रा** के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष **विकास जैन** एवं उद्योग प्रकोष्ठ…
- ## बादलपुर में अवैध देशी शराब की बिक्री करते एक गिरफ्तार, 41 टेट्रा पैक बरामद*समाज जागरण, गौतमबुद्ध नगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना बादलपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना…
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तारसमाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रायपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और…
- शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तारसमाज जागरण/मनोज कुमार चौबे रायपुर/सोनभद्र। शादी कराने के नाम पर युवक को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को नक्सलियों का रिश्तेदार…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








