नोएडा। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को हुई बारिश के बाद शहर में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था, सड़कों और नागरिक सुविधाओं का गहन आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री एस. पी. सिंह, श्री आर. पी. सिंह और श्री ए. के. अरोड़ा सहित सिविल एवं जल विभाग के संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे। अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर चल रहे राहत एवं जलनिकासी कार्यों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जलनिकासी कार्यों में तेजी लाई जाए, प्रभावित स्थानों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही संवेदनशील एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



