google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में निकली भब्य शोभा यात्रा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज के समीप धरहरा गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भब्य शोभा यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज प्रखण्ड स्थित धरहरा गांव में ग्रामीणों की ओर से शिव मंदिर जा जीर्णोद्धार कराया गया है। जिसमे शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर से भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके दौरान डीजे की धुन पर जय श्रीराम का नारेवाजी तथा जयघोष करते हुए सैकड़ो महिला व पुरुष श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। यह यात्रा पालीगंज बाजार से होकर निरखपुर, फतेहपुर, सेहरा व चंदोस होते हुए मठिया गांव स्थित पुनपुन नही पहुंचे। जहां पंडितों ने मंत्रोच्चार कर श्रद्धालुओ को जलभरि कराया।

जहां से श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर धरहरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में लौट गए। वही वाराणसी काशी जी से पहुंचे यज्ञाचार्य श्री मनजंय दीक्षित ने पूरे बिधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ तथा पंचदिवसिय संगीतमय श्रीराम कथा महामहोत्सव की शुरुआत कराया। जिसकी जानकारी देते हुए यज्ञ के संरक्षक चंद्रसेन कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दो फरवरी अर्थात दिन सोमवार को की गई है जिसकी पूर्णाहुति सात फरवरी दिन शनिवार को भंडारे का साथ कराई जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन संध्या के समय अयोध्या धाम से आये संत प्रभुदासजी महाराज के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा की प्रस्तुति की जाएगी।
शोभायात्रा के दौरान पूर्व मुखिया चंद्रसेन कुमार वर्मा, शिव दयाल प्रसाद, जवाहर गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सक्रिय भूमिका निभाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)